फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wear and tear in government buildings will be repaired.

Jind News: सरकारी भवनों की टूट-फूट होगी दुरुस्त, पीडब्ल्यूडी ने लगाए 12.69 लाख के टेंडर

Wed, 30 Sep 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Wear and tear in government buildings will be repaired.
जींद। शहर में लोक निर्माण विभाग के भवनों और सरकारी आवासों में हुई टूट-फूट को ठीक कराने के लिए विभाग ने मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत एनएच सर्किल पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर, डीसी कॉलोनी के छह सरकारी आवास और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित 770 वर्गफुट के आवास की वार्षिक मरम्मत के लिए अलग-अलग टेंडर लगाए गए हैं। तीनों कार्यों की अनुमानित लागत 12.69 लाख रुपये है।
विज्ञापन

इन भवनों में समय के साथ हुए रखरखाव संबंधी कार्यों और टूट-फूट को दुरुस्त कराने के लिए विभाग ने यह प्रक्रिया शुरू की है। डीसी कॉलोनी में 1220 वर्गफुट के छह आवासीय भवन शामिल हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में 770 वर्गफुट के आवास की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

एनएच सर्किल स्थित कार्यालय परिसर के वार्षिक रखरखाव का कार्य भी इसी प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा। एनएच सर्किल कार्यालय का टेंडर केवल सोसायटी के लिए निर्धारित किया गया है। विभाग ने तीनों कार्यों के लिए 90 दिन की अवधि निर्धारित की है। ऑनलाइन निविदाएं 5 अक्तूबर शाम पांच बजे तक जमा की जा सकेंगी और वित्तीय बोलियां उसी दिन शाम छह बजे खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
विभाग की ओर से सरकारी भवनों और आवासीय परिसरों में जहां भी मरम्मत एवं रखरखाव की जरूरत है, वहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य भवनों की स्थिति को दुरुस्त रखना और जरूरी टूट-फूट की मरम्मत कराना है। तीनों कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - राजकुमार नैन, एक्सईन लोक निर्माण विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article