{"_id":"690bab747ffb52e9450b8e7f","slug":"we-will-not-let-the-gurdwara-land-be-destroyed-karnail-singh-jind-news-c-199-1-jnd1010-143431-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होने देंगे गुरुद्वारे की जमीन बर्बाद : करनैल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होने देंगे गुरुद्वारे की जमीन बर्बाद : करनैल सिंह
Thu, 06 Nov 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी27 : प्रेसवार्ता में बोलते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार करनै
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार करनैल सिंह ने कहा कि गुरुद्वारे की 40 एकड़ जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। उन्होंने बताया कि यह जमीन फार्म हाउस के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी लेकिन अब समझौता हो चुका है।
करनैल सिंह ने बुधवार को गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब में पत्रकार वार्ता में कहा कि यह बहुत कीमती भूमि है और इसे किसी भी सूरत में बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। इस जमीन पर पहले मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना थी लेकिन काम पूरा न हो पाने के कारण कॉलेज अब पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया है। वहां के दरवाजे तक लोग उखाड़ कर ले गए हैं।
उन्होंने कहा कि जमीन के नजदीक ही एक विश्वविद्यालय भी है। इसलिए यदि जरूरत हुई तो इस स्थान पर नई यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। सरदार करनैल सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए मार्गदर्शन हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने जो सीखी का पौधा लगाया था वह अब एक वृक्ष बन चुका है और उनकी शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं पर उन्हाेंने कहा कि प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया और संगतों ने भाग लिया। इसके अलावा शनिवार को निकाले गए नगर कीर्तन में प्रशासन ने भी पूरा सहयोग दिया।