{"_id":"65a4356575c3bb3cef01b842","slug":"we-have-to-use-our-strength-not-to-scare-others-but-to-move-them-forward-dr-mohan-bhagwat-jind-news-c-199-1-sroh1007-11689-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें अपनी ताकत दूसरों को डराने नहीं, आगे बढ़ाने के लिए लगानी है : डॉ. मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें अपनी ताकत दूसरों को डराने नहीं, आगे बढ़ाने के लिए लगानी है : डॉ. मोहन भागवत
Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी30: गोपाल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मोहन भागवत।
जींद। हमें देश को जोड़ना है, तोड़ना नहीं है। हमें अपनी ताकत बढ़ानी होगी। यह ताकत दूसरों को डराने के लिए नहीं बल्कि उनको आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है, इसलिए हमें इस दिशा में एकता के साथ काम करना होगा। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को गोपाल स्कूल में अपने प्रवास के दौरान कुछ धार्मिक व सामाजिक संगठनों की बैठक के दौरान कही।
सुबह छह बजे डॉ. भागवत ने अपनी नियमित शाखा लगाई और संघ से जुड़े लोगों से बातचीत की। इसके बाद कुछ धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के लोगों से मुलाकात के दौरा कहा कि हमें देश को जोड़ना है, तोड़ना नहीं है। देश को तोड़ने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। हमें अपनी ताकत लोगों को डराने के लिए बढ़ानी, बल्कि आगे बढ़ने तथा दूसरे लोगों को आगे बढ़ाने के लिए बढ़ानी है। हमें अपने संगठनों को मजबूत करना होगा। यदि हमारा संगठन मजबूत होगा तो हमारी ताकत बढ़ेगी।
कर्मचारी संगठनों के दो लोग घुसे, हंगामा के बाद लौटे
गोपाल स्कूल में तीन दिन तक आम आदमी या बिना पास के व्यक्ति का प्रवेश वर्जित था। रविवार दोपहर को 12 बजे के आसपास एक कर्मचारी संगठन से जुड़े दो लोग गोपाल स्कूल में प्रवेश कर गए। पहले सुरक्षा घेरे में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने दोनों के हाथ में पगड़ी और शॉल देखा तो उन्होंने सोचा कि इनके पास होगा और अंदर प्रवेश दे दिया। इसके बाद यह दोनों खुले में घूमते रहे। अचानक जब अन्य सुरक्षा अधिकारियों की नजर पड़ी तो उनसे मिलने का निमंत्रण पत्र मांगा। दोनों ने कहा कि उनके पास कोई निमंत्रण नहीं है। वह तो डॉ. भागवत को पगड़ी तथा शॉल भेंट करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों को लौटा दिया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई कि यह दो लोग बिना अनुमति के अंदर कैसे आ पहुंचे।