{"_id":"b312acc1476f054e7a1c236234ee6eb8","slug":"water-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी में पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी में पानी के लिए हाहाकार
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार रोड पर रेलवे फाटक के निकट वार्ड 21 के लोगों ने मंगलवार को पेयजल की किल्लत को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और पेयजल मुहैया कराने की मांग की। यहां पिछले कई माह से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। कड़ाके की सर्दी में दूसरे स्थानों से पेयजल का प्रबंध करना पड़ रहा है।
वार्ड केे सुरेश, अमरजीत, बंटी, पवन, सोनिया, कुलदीप, रवि, रमन, बेदी, सुभाष, इंद्रों, सुमन, संतरों ने बताया कि अपनी पेयजल की किल्लत को कई बार पब्लिक हेल्थ में बताया गया लेकिन विभाग ने उनकी किल्लत को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने बताया कि कालोनी में तकरीबन 70 मकान है फिर भी प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। कालोनी के लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि विभाग व सरकार विज्ञापनों के माध्यम से दावा करती है कि हर घर में पेयजल पहुंचा गया है। लेकिन शिकायत करने के बावजूद किसी अधिकारी ने आकर नहीं देखा कि लोगों को पीने का पानी मिलता है या नहीं।
विज्ञापन
दूसरी कालोनी से लाते हैं पानी
कालोनी की सोनिया ने बताया कि अपने सभी काम छोड़कर दूसरे मोहल्ले से पानी लेकर आना पड़ता है। कड़ाके की सर्दी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह की सप्लाई अंधेरे में आती है महिलाओं को और ज्यादा दिक्कत होती है।