फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water crisis in Doomarkha Kalan, villagers demand removal of illegal pipes

Jind News: डूमरखा कलां में पानी संकट, ग्रामीणों ने अवैध पाइप हटाने की मांग की

Tue, 07 Jul 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Doomarkha Kalan, villagers demand removal of illegal pipes
फोटो 15 नरवाना। पानी की समस्या लेकर एक्सईएन को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीण। संवाद।
नरवाना। डूमरखा कलां के आंबेडकर चौक मोहल्ले के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे। वहां एक्सईएन के मौजूद न होने पर ग्रामीणों ने अपने नाम से ज्ञापन कार्यालय के कर्मचारी को सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश, पूजा, सीतो, दिलबाग, मीनू, सुरेश, ईश्वर, बृजमोहन, संतलाल, धर्मबीर, श्रीचंद वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, ईश्वर वाल्मीकि, चमेली व गुरदयाल सिंह का आरोप है कि बूस्टर नंबर-2 के पास अवैध रूप से जोड़ी गई पाइपलाइन के कारण उनकी गली में 6–7 सालों से पानी की समस्या बनी हुई है जो गर्मी में और बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि तीन महीने से पानी की समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है और नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पहले शिव मंदिर के पास स्थित बूस्टर से आंबेडकर चौक तक पाइपलाइन बिछाई गई थी जिससे पानी की आपूर्ति ठीक चल रही थी लेकिन बाद में सरपंच की ओर से बूस्टर से एक नई पाइपलाइन जोड़ दी गई जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ गया और पुराने मोहल्ले में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि अवैध पाइपलाइन को हटाकर सभी मोहल्लों में समान और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed