फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water conservation campaign conducted in Belrakha and Sudkain Khurd

Jind News: बेलरखा और सुदकैन खुर्द में जल संरक्षण अभियान चलाया

Thu, 04 Jul 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water conservation campaign conducted in Belrakha and Sudkain Khurd
03जेएनडी07: खुली पड़ी पानी पाइप लाइन पर टेप लगाते हुए विभाग के कर्मी। स्रोत विभाग
जींद। जल संरक्षण अभियान के तहत हर घर तक साफ, स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को उझाना ब्लॉक के बेलरखा गांव में खंड समन्वयक सुरेंद्र नरवाल के नेतृत्व में व सुदकैन खुर्द गांव में खंड समन्वयक कुशल शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम चलाया गया।
विज्ञापन

सुरेंद्र नरवाल ने बताया कि अभियान में कमेटी द्वारा घर-घर जा कर लोगों को पेयजल संरक्षण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ ग्रामीणों से अपने-अपने घर में एक-एक आधा इंच का पेयजल का कनेक्शन लगाने का अनुरोध किया जा रहा है। इस दौरान सप्लाई चलवा कर खुले नल चलाने वाले, भैंस नहलाने वाले, खुले नल पर कपड़े धोने वाले ग्रामीणों के घर-घर जाकर जागरूक किया। ताकि जो खुले नल चलने के कारण पानी बर्बाद हो रहा है उनके ऊपर टेप लगाकर पानी की बर्बादी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने स्तर पर पानी की बहुत ज्यादा बर्बादी कर रहे हैं। विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को पीने के पानी की महता के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed