{"_id":"66ef22ff6d39ef52be0d8e4b","slug":"watchmans-room-became-dswos-office-jind-news-c-199-1-sroh1006-123362-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चौकीदार का कमरा बना डीएसडब्ल्यूओ का दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चौकीदार का कमरा बना डीएसडब्ल्यूओ का दफ्तर
Sun, 22 Sep 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी20-बीडीपीओ कार्यालय में पड़ा समाज कल्याण विभाग का सामान और रिकॉर्ड। संवाद
जींद। सरकार की अधिकतर योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने वाले समाज कल्याण विभाग को अभी तक कोई स्थायी कार्यालय नहीं मिला है। छह साल में विभाग को तीसरी जगह शिफ्ट किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों के साथ आम जनता भी परेशान है। हर बार नया कार्यालय मिलने के कारण आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। अब हाल ही में समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी और अनुभाग अधिकारी कार्यालय को बीडीपीओ कार्यालय में शिफ्ट कर दिया है, क्योंकि उनके कार्यालय में एडीसी कार्यालय का स्टाफ बैठा दिया गया है। इससे उनको बीडीपीओ कार्यालय भेज दिया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी को बीडीपीओ कार्यालय के चौकीदार का कमरा मिला है। उनका सामान चौकीदार के कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में जगह नहीं होने की वजह से विभाग का रिकॉर्ड भी बाहर खुले में पड़ा है।
करीब छह साल पहले समाज कल्याण विभाग का कार्यालय डीआरडीए हॉल में था। लघु सचिवालय में नई बिल्डिंग बनने के बाद विभाग के कार्यालय को डीआरडीए से लघु सचिवालय में लाया गया। लोगों को कामकाज के लिए डीआरडीए से पैदल लघु सचिवालय आना पड़ता था, क्योंकि उनको पता ही नहीं था कि कार्यालय लघु सचिवालय में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों को पता चलने लगा कि अब विभाग का कार्यालय नई बिल्डिंग में आ गया है। दो साल पहले विभाग वाली जगह नगरायुक्त कार्यालय शिफ्ट कर दिया गया, जिससे समाज कल्याण विभाग कार्यालय का कुछ हिस्सा सामने वाले बीडीपीओ कार्यालय में शिफ्ट कर दिया। फिर आधा विभाग बीडीपीओ और आधा नई बिल्डिंग में रह गया था।
विज्ञापन
अब विधानसभा चुनाव के चलते एडीसी ने जिला अधिकारी और अनुभाग अधिकारी कार्यालय को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने के आदेश दे दिए। अब उन्हें बीडीपीओ कार्यालय के दो छोटे कमरे मिले हैं, जहां सामान के अलावा रिकॉर्ड भी बाहर पड़ा है।
कार्यालय में मच्छरों की भरमार
बीडीपीओ कार्यालय के कई कमरों में सफाई नहीं हुई है। वे काफी समय से बंद पड़े हुए थे। गैलरी में हर समय अंधेरा रहता है और वहां गठड़ियों में विभाग का रिकॉर्ड बांधकर रखा हुआ है। कमरों में मच्छरों की भरमार है। वहां पर कमरों और खिड़कियों में जाली नहीं लगी है। इससे पीछे खाली पड़ी जगह से मच्छर आते हैं। उन कमरों की खिड़कियों में जाली लगवाने और सफेदी होने के बाद ही बैठा जा सकेगा।
जिला समाज कल्याण विभाग को बीडीपीओ कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। विभाग को 7 कमरे अलॉट करवाए गए हैं। यदि उन्हें फिर भी किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो उनकी समस्या का तुरंत समाधान करवाया जाएगा। -विवेक आर्य, एडीसी, जींद।