फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Watchman dies due to collision with unknown vehicle

Jind News: अज्ञात वाहन की टक्कर से चौकीदार की मौत

Fri, 27 Oct 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 27 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Watchman dies due to collision with unknown vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सिवाहा गांव के चौकीदार कृष्ण को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सिवाहा गांव निवासी लखन ने बताया कि उसका पिता कृष्ण गांव का चौकीदार था। वह प्रतिदिन की तरह बुधवार सायं को गांव का चक्कर लगाने के लिए घर से गया था। इस दौरान जब वह गांव की फिरनी पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसको टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसके पिता के मुंह व कान से खून बह रहा था। जहां से उसको उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी कमलदीप ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed