{"_id":"654fc4c353122a07ff0bc522","slug":"was-returning-with-mother-after-diwali-shopping-died-in-accident-jind-news-c-199-1-jnd1001-8643-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिवाली की खरीदारी कर मां के साथ लौट रहा था, हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिवाली की खरीदारी कर मां के साथ लौट रहा था, हादसे में मौत
Sat, 11 Nov 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घायलों को रेफर करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चारों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मालवी गांव निवासी 30 वर्षीय रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविंद्र की मां सहित तीन को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मालवी गांव निवासी रविंद्र अपनी मां नन्ही के साथ दिवाली की खरीदारी कर जुलाना से घर लौट रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर लगने से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल जींद में भिजवाया। चिकित्सकों ने घायल नन्ही, गुरमीत और प्रिंस घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि मालवी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
-समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।