{"_id":"62f7454076956a75c162d307","slug":"wall-collapsed-near-pond-in-radhana-village-of-jind-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: जींद के गांव रधाना में तालाब के पास गिरी दीवार, दबने से एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: जींद के गांव रधाना में तालाब के पास गिरी दीवार, दबने से एक महिला की मौत
Sat, 13 Aug 2022 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:03 PM IST
सार
अपनी भैंसों को तालाब में छोड़ने के बाद यह दोनों महिलाएं दीवार के पास बैठी थी। अचानक दूसरी तरफ से कुछ भैंसों ने दीवार को टक्कर मार दी। इस कारण दीवार गिर गई।
विज्ञापन
मृतका नीलम।
- फोटो : फाइल
विस्तार
जींद के गांव रधाना में देर शाम गांव के तालाब के पास काफी साल से खड़ी एक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे बैठीं दो महिलाएं दीवार के नीचे दब गई। इसमें 34 वर्षीय नीलम की मौत हो गई जबकि 64 वर्षीय एक अन्य महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
गांव के पूर्व सरपंच नरेश कोच ने बताया कि दीवार काफी जर्जर हो चुकी थी। अपनी भैंसों को तालाब में छोड़ने के बाद यह दोनों महिलाएं दीवार के पास बैठी थी। अचानक दूसरी तरफ से कुछ भैंसों ने दीवार को टक्कर मार दी। इस कारण दीवार गिर गई। दोनों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां नीलम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला को अस्पताल में दाखिल किया गया है। अभी तक मृतक महिला का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।
विज्ञापन