फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Waiting for the buyer with gunny bags in the markets

Jind News: मंडियों में बारदाना लेकर खरीदार तक का इंतजार

Fri, 04 Oct 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 04 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the buyer with gunny bags in the markets
03जेएनडी22: नरवाना अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद
जींद। जिले की आठ अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ गई है। किसानों को 72 घंटे में पेमेंट करने की बात तो दूर छह दिन बाद भी उनका धान नहीं खरीदा गया है। नरवाना मंडी में सबसे ज्यादा धान आ चुका है, मगर पीआर धान का खरीदार नहीं आ रहा है। इसके चलते किसानों को परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले की 17 अनाज मंडियों में पीआर धान फूड सप्लाई, हैफेड और एफसीआई को खरीदना है, मगर अब तक कोई एजेंसी धान खरीदने के लिए नहीं आई है। नरवाना मंडी में हैफेड ने 540 क्विंटल धान खरीदा है। जिले की आठ अनाज मंडियों में 65 हजार क्विंटल पीआर धान आ चुका है। नरवाना की अनाज मंडी में सबसे ज्यादा 35 हजार क्विंटल धान आ चुका है, जोकि सभी अनाज मंडियों में सबसे ज्यादा है। यहां पर 535 किसान धान लेकर पहुंच चुके हैं। इन किसानों को इंतजार है क कब सरकार धान खरीदेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अलेवा मंडी में 214 किसानों का 12 हजार क्विंटल धान, धमतान साहिब मंडी में 56 किसानों का 3760, जींद मंडी में 21 किसानों का 1310, मंगलपुर मंडी में तीन किसानों का 170, नगूरां में नौ किसानों का 440, पिल्लूखेड़ा मंडी में 133 किसानों का सात हजार व सफीदों मंडी में 93 किसानों का 443 क्विंटल धान पहुंचा है। मंडियों में आए धान को खरीदने के लिए फिलहाल कोई एजेंसी आगे नहीं आई है। धान खरीद का काम शुरू करवाने के लिए जींद मंडी प्रशासन ने खरीद एजेंसियों को पत्र भी लिखा है, लेकिन कोई आगे नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलर्स का पंजीकरण नहीं होना बनी परेशानी

मंडी में धान खरीद के लिए अभी तक किसी भी मिलर्स ने अपना पंजीकरण नहीं करवाया है। मिलर्स की हड़ताल के कारण किसानों का धान मंडी में खरीदने में परेशानी बनी हुई है। मिलर्स की मांगों को लेकर उच्च स्तर पर वार्ता चल रही है। मिलर्स की हड़ताल खुलते ही सभी मंडियों में धान खरीद शुरू करवा दी जाएगी। -राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।

03जेएनडी22: नरवाना अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद

03जेएनडी22: नरवाना अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed