फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vote is our biggest power: Pulkit Malhotra

वोट ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति : पुलकित मल्होत्रा

Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vote is our biggest power: Pulkit Malhotra
सफीदों। नगर के रामलीला मैदान में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र नामक इस दीपक की रोशनी को कायम रखने के लिए सभी को इसमें अपने वोट की आहुति डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है तो हमें अपने पसंद की सरकार व नेता का चुनने का अधिकार देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा जनसंख्या वाला देश है और अगर आप देश के विकास में सहयोगी बनेंगे तो मुझे पूरा विश्वास है कि भारत वर्ष 2047 में अवश्य सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसके लिए हमारे लोकतंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है इसलिए प्रत्येक युवा 18 साल की उमर पूरी होते है अपनी वोट बनवाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। भारत के लोकतंत्र ने दूसरे देशों को भी राह दिखाई है।
विज्ञापन

दूसरे देश भी यह देखने के लिए भारत आते हैं कि हम किस प्रकार अपने चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न करवाते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए महिलाओं की हिस्सेदारी बेहद जरूरी, इसलिए सभी बेटियां 18 साल की आयु पूरी होते ही तुरंत अपना वोट बनवाएं। उन्होंने कहा कि मतदान एक दिन की प्रक्रिया नहीं बल्कि बहुत दिनों की मेहनत होती है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विकास कुमार, सहायक रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी आदिति सांगर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed