फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Volunteers were informed about the importance of physical and mental health.

Jind News: स्वयंसेवकों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व बताए

Thu, 05 Feb 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Volunteers were informed about the importance of physical and mental health.
जींद। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने श्री लज्जाराम आश्रम पांडू पंडारा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में वीरवार को योगचार्य सूर्य देव ने स्वयंसेवकों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम पूनम ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन व आत्महत्या रोकथाम जैसे विषयों पर जानकारी दी। रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा ने सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सतीश मलिक ने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार व अनुशासित दिनचर्या के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। दोपहर के सत्र में स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत का सामूहिक अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवाओं के विकास में एनएसएस की भूमिका विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी भगवान दास और रितु मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed