{"_id":"67e2f2bdd8575230530983a7","slug":"volunteers-visited-the-old-age-home-and-interacted-with-the-elderly-jind-news-c-199-1-jnd1002-132030-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम का दौरा कर बुजुर्गों से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम का दौरा कर बुजुर्गों से की बातचीत
Tue, 25 Mar 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
25जेएनडी03-ईक्कस गांव के वृद्धाश्रम का दौरा करने पहुंचे स्वयंसेवक। स्रोत कॉलेज
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. अंशु ने किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। योगाभ्यास के सत्र के बाद स्वयंसेवकों को ईक्कस गांव में जनसेवा संस्थान वृद्धाश्रम का दौरा किया। छात्राओं ने वहां पहुंचकर वृद्धजनों के साथ संवाद किया और उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास किया।
छात्राओं ने उनसे उनकी प्रतिदिन की दिनचर्या पूछी और उनको समझने का प्रयास किया व अकेलेपन को दूर करने का एक छोटा सा प्रयास किया। अगले सत्र में एचआईवी एड्स और टीबी जैसी बीमारियों के प्रति स्वयंसेवकों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक व्याख्यान का आयोजन कराया गया। मुख्य वक्ता के रूप में कोमल और नरेश ने छात्राओं को टीबी के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में बताया। इसके साथ ही विश्लेषक सतीश देशवाल ने छात्राओं को एचआईवी से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इलाज से बेहतर रोकथाम है।