फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Volunteers took out a rally, gave the message of cleanliness

Jind News: स्वयंसेवकों ने निकाली रैली, दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 27 Feb 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took out a rally, gave the message of cleanliness
26जेएनडी01: पांडू पिंडारा गांव में जागरूकता रैली निकालते राजकीय महाविद्यालय के छात्र। संवाद
जींद। राजकीय महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन सोमवार को पांडू पिंडारा में प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

इन्होंने कहा कि धरती पर हर व्यक्ति की अपनी खूबी है। इस कैंप के माध्यम से छात्र अपनी खूबियों को उभार सकते हैं। शिविर की शुरुआत में छात्रों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर गांव की सरपंच नीलम देवी ने कहा कि छात्रों के प्रयास से गांव में जागरूकता फैलती है। राजकीय कॉलेज जींद के इलेक्ट्रोल इंचार्ज डाॅ. नरेंद्र ने छात्रों को वोट बनवाने के प्रति जागरूक किया। योगाचार्य सूर्यदेव ने छात्रों को योगासन सिखाए।
विज्ञापन

बताया कि यदि व्यक्ति योग से जुड़ रहे और नशे से दूर रहे तो वह जवान बना रहता है। महावीर सिंह पिलानिया ने भी छात्रों को कई प्रकार के पशु और पक्षियों की आवाज से मनोरंजन किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रितु ने बताया कि इसी तरह यह कार्यक्रम सात दिवस तक आयोजित किया जा रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को काफी सीखने को मिलेगा। इसी कड़ी में छात्रों ने गांव में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया। इसमें अनेक प्रकार के सामाजिक संदेश जैसे नारी सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता के संदेश दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो शिवकुमार और प्रो अमन का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed