फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vinesh Phogat scathing attack on government, said- Congress hand will slap BJP on October 5

Haryana Politics: विनेश फोगाट का सरकार पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस का हाथ 5 अक्तूबर को भाजपा को मारेगा थप्पड़

Wed, 18 Sep 2024 03:18 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, जींद
एएनआई, जींद Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Sep 2024 03:18 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना में विनेश का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी से माना जा रहा है। चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं और मतगणना 8 अक्तूबर को होगी। 

विज्ञापन
Vinesh Phogat scathing attack on government, said- Congress hand will slap BJP on October 5
कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान से नेता बनीं विनेश फोगाट ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट ने अपने नामांकन के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के 'हाथ' का चुनाव चिन्ह 5 अक्तूबर को भाजपा सरकार पर एक थप्पड़ की तरह काम करेगा।

विज्ञापन

विनेश ने कहा कि हमारे कांग्रेस के हाथ का चिन्ह इस बार एक थप्पड़ की तरह भाजपा को मारेगा। 5 अक्तूबर को यह थप्पड़ भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर हरियाणा के लोगों का सम्मान न करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी सरकार की जरूरत नहीं है, जो अपने लोगों का सम्मान न करे।

विज्ञापन

विनेश ने बेरोजगारी और सम्मान की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हम पिछले 10 सालों से चली आ रही बेइज्जती और बेरोजगारी का बदला लेना चाहते हैं। हम अपने सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने हमारे सम्मान का ध्यान नहीं रखा। ऐसी सरकार का क्या फायदा, जो हमारे सम्मान की रक्षा नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चलाए गए विरोध प्रदर्शन में प्रमुख चेहरा थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed