Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress members marched towards Delhi following a call from Rahul Gandhi and Hooda.

Jind News: राहुल गांधी और हुड्डा के आह्वान पर दिल्ली कूच कर गए कांग्रेसी

Mon, 02 Nov 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Congress members marched towards Delhi following a call from Rahul Gandhi and Hooda.
फोटो 01जेएनडी19-दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए एकजुट हुए कांग्र
जींद। दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए रविवार सुबह कांग्रेस नेता पवन गर्ग अपने निवास से करीब चार दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में दिल्ली कूच को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

पवन गर्ग ने कहा कि पुलिस के सहारे लोगों की भावनाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पुलिस को आगे कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोकने का प्रयास कर रही है। चेकिंग के नाम पर कार्यकर्ताओं को रोकना सरकार की हताशा को दर्शाता है।
विज्ञापन

लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है। जनता अब अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मैदान में डटी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। अहंकार और दमन की राजनीति अधिक समय तक नहीं चल सकती। लोगों को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उम्मीद दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केवल वोट ही नहीं, बल्कि हरियाणा की सरकार भी चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कि राहुल गांधी और हुड्डा ने पहले भी तथ्यों के आधार पर चुनाव प्रक्रिया और सरकार गठन को लेकर सवाल उठाए थे। अब चुनाव आयुक्तों से जुड़े घटनाक्रम ने इन सवालों को फिर चर्चा में ला दिया है।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी संविधान और लोगों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर राहुल गांधी की मुहिम लोकतंत्र की रक्षा से जुड़ी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर भी दर्जनभर गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed