Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for earthen lamps rises ahead of Diwali; hopes for a boost in business

Jind News: दिवाली पर बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग, कारोबार में तेजी की उम्मीद

Mon, 02 Nov 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for earthen lamps rises ahead of Diwali; hopes for a boost in business
फोटो 01जेएनडी28-रानी तालाब पर एक परिवार दीयों की लगाए हुए स्टाल। संवाद - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
जींद। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ने लगी है। घरों और प्रतिष्ठानों को रोशनी से सजाने के लिए लोग पारंपरिक मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे मिट्टी के बर्तन बनाने और बेचने के कारोबार से जुड़े परिवारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


शहर में करीब 400 परिवार मिट्टी के बर्तन तैयार कर और बेचकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। इन परिवारों के लिए दिवाली का सीजन सालभर के कारोबार में अहम माना जाता है। मिट्टी के दीये भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। दिवाली पर घरों के मुख्य द्वार, आंगन, छत और मंदिरों में दीये जलाने की परंपरा है।
विज्ञापन


यही वजह है कि हर साल त्योहार के आसपास मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ जाती है। इस बार भी बाजार में दीयों की खरीदारी को लेकर कुम्हार परिवारों को उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में कारोबार बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी के बर्तन बनाने और बेचने वाले परिवारों के लिए पिछला दिवाली सीजन अच्छा नहीं रहा था। मंदी के कारण अपेक्षित बिक्री नहीं हो पाई और कई परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा था। त्योहार के लिए पहले से तैयार किए गए दीयों और अन्य मिट्टी के बर्तनों की बिक्री कम रहने से उनकी लागत निकालना भी चुनौती बन गया था। ऐसे में इस बार कारोबार से जुड़े परिवारों को उम्मीद है कि दिवाली पर मांग बढ़ने से उन्हें राहत मिलेगी।

400 परिवारों की आजीविका से जुड़ा है कारोबार

शहर में मिट्टी के बर्तन बनाने और बेचने का काम केवल परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करीब 400 परिवारों की आजीविका का साधन भी है। इन परिवारों की कमाई काफी हद तक त्योहारों के सीजन में होने वाली बिक्री पर निर्भर करती है। दिवाली के अलावा अन्य अवसरों पर भी मिट्टी के बर्तनों की मांग रहती है, लेकिन दिवाली पर दीयों की बिक्री से कारोबार को विशेष सहारा मिलता है।

बॉक्स

उम्मीद है कि लोग इस बार भी पारंपरिक मिट्टी के दीयों से दिवाली मनाने को प्राथमिकता देंगे। इससे न केवल उनकी आजीविका को सहारा मिलेगा, बल्कि मिट्टी के दीये बनाने की पारंपरिक कला और संस्कृति भी आगे बढ़ेगी। -दिनेश, कुम्हार मोहल्ला


बॉक्स

पिछली बार मंदी का दौर था, जिससे उनके कारोबार में कोई लाभ नहीं हुआ। इस बार उन्हें उम्मीद है कि उनके कारोबार में लाभ होगा। -प्रवीण, कुम्हार मोहल्ला

बॉक्स

उन्हें हर बार दिवाली पर उम्मीद रहती है कि उनका कारोबार बढ़े, जिससे उनकी आमदनी अच्छी हो, लेकिन पिछली बार उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। -मंजीत कौर, कुम्हार मोहल्ला

फोटो 01जेएनडी28-रानी तालाब पर एक परिवार दीयों की लगाए हुए स्टाल। संवाद

फोटो 01जेएनडी28-रानी तालाब पर एक परिवार दीयों की लगाए हुए स्टाल। संवाद- फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद

फोटो 01जेएनडी28-रानी तालाब पर एक परिवार दीयों की लगाए हुए स्टाल। संवाद

फोटो 01जेएनडी28-रानी तालाब पर एक परिवार दीयों की लगाए हुए स्टाल। संवाद- फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद

फोटो 01जेएनडी28-रानी तालाब पर एक परिवार दीयों की लगाए हुए स्टाल। संवाद

फोटो 01जेएनडी28-रानी तालाब पर एक परिवार दीयों की लगाए हुए स्टाल। संवाद- फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed