{"_id":"6ae78bf9ee8aeea27002b9c1","slug":"adopt-the-ideals-of-lord-ram-in-your-life-bharat-bhushan-garg-jind-news-c-199-1-jnd1005-163093-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं : भारत भूषण गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं : भारत भूषण गर्ग
विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। सभी कलाकारों के साथ कला कला केंद्र के सदस्य। स्रोत संस्था।
- फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
नरवाना। पंजाबी चौक के पास रविवार को निजी विद्यालय में श्री रामा भारतीय कला केंद्र द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह कला केंद्र के संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता की देखरेख में हुआ। समारोह में कला केंद्र द्वारा शहर की पुरानी अनाज मंडी में रामलीला मंचन में अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।
कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने कहा कि भगवान राम का जीवन हमें मर्यादा, शांति और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कलाकारों ने करीब तीन महीने की मेहनत से रामलीला का शानदार मंचन किया। रामायण मर्यादाओं की सीख देती है, जबकि महाभारत गलतियों से बचने का संदेश देती है। भारत भूषण गर्ग ने कहा कि इस बार नए कलाकारों ने अपने अभिनय से रामलीला को विशेष बनाया। कला केंद्र उनके लिए परिवार की तरह है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद प्रधान हंसराज समैण, ईश्वर गोयल, राजेंद्र पाल गुप्ता, राघव मित्तल सहित जगदीश पांचाल, मंजीत गौरा, प्रेम अरोड़ा, संजय रोहिल्ला मौजूद रहे।