फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vinesh Phogat never wanted to have a talk across the table: Rekha Sharma

विनेश फोगाट ने कभी नहीं चाहा कि टेबल पर बात हो : रेखा शर्मा

Sun, 13 Apr 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 13 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat never wanted to have a talk across the table: Rekha Sharma
जींद। न्यू कृष्णा काॅलोनी स्थित निर्माणधीन परशुराम धर्मशाला में परशुराम सेवा समिति की तरफ से आयोजित हनुमान जयंती कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने शिरकत की। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने की। इसमें उन्होंने डाॅ. हीना शर्मा समेत कई अन्य होनहार हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। सांसद रेखा शर्मा व डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्णलाल मिड्ढा ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए लोगों को संदेश दिया।
विज्ञापन

यहां राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि भाजपा ने खिलाड़ियों का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने विधायक विनेश फोगाट के बारे में कहा कि जब विनेश फोगाट सड़कों पर प्रदर्शन कर रहीं थीं। तब यह पहले से ही नजर आ रहा था कि विनेश फोगाट को कांग्रेस में जाना है और उसी को लेकर तैयारी चल रही थी। विधायक विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव जरूर जीती हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता किसी भी खिलाड़ी ने विनेश फोगाट को वोट किया है। विनेश को कांग्रेस ने सपोर्ट किया। इसलिए कांग्रेस की हार हुई और लोगों को पता था कि यह ड्रामा क्यों रचा जा रहा है। विनेश फोगाट भूल गईं होंगी कि उन्होंने (राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा) ने उनको फोन किया था। जब वह चेयरपर्सन थीं, लेकिन विनेश फोगाट ने कभी नहीं चाहा कि टेबल पर बात हो। विधायक विनेश फोगाट राजनीति के साथ खिलाड़ी भी हैं। इसलिए बीजेपी पार्टी ने खिलाड़ी को मान-सम्मान देने का काम किया है। राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना खुद का नेता ही नहीं चुन पा रही है और न ही अपने आप को संभाल पा रही है। कांग्रेस पार्टी में काफी अनियमितता है। पहले वह इसे ठीक करें। कांग्रेस पार्टी हरियाणा में तितर-बितर हो चुकी है। उनको डर है कि कहीं पूरे देश में विपक्ष में कांग्रेस ही नहीं रहे, कहीं विपक्ष से भी खत्म न हो जाए। इस मौके पर बंतो कटारिया, रेणू शर्मा, रामचंद्र शास्त्री, सुरेंद्र कुमार वर्मा, रामभगत शास्त्री, दौलतराम, पवन शर्मा, साधूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed