{"_id":"682631fd478bb89e12078b59","slug":"villages-that-install-solar-panels-under-pm-surya-ghar-free-electricity-scheme-will-get-subsidy-amount-adc-jind-news-c-199-1-jnd1002-134744-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले गांव को मिलेगी अनुदान राशि : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले गांव को मिलेगी अनुदान राशि : एडीसी
Thu, 15 May 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 15 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
जींद। एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत पांच हजार की आबादी से अधिक वाले गांव में अत्यधिक सोलर पैनल लगवाने वाले गांव को केंद्र सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी।
उन्होंने ऐसे सभी ग्राम वासियों से आह्वान किया कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लें। एडीसी विवेक आर्य वीरवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बिजली निगम, जिला परिषद और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख से कम है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अनुदान कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। जिन परिवारों की सालाना आय तीन लाख रुपये तक है और जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है वह परिवार दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान कुल 80 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद तीन किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।