फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villages of Naugama Khap came forward to help the flood victims

Jind News: बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए नौगामा खाप के गांव

Thu, 04 Sep 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villages of Naugama Khap came forward to help the flood victims
03जेएनडी07-पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता राशि एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत भाकियू
जींद। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक सितंबर से नौगामा खाप के सभी 21 गांवों में मुनादी कर दी गई। खाप के 10-12 गांवों में अनाज व अन्य खाद्य सामग्री एकत्रित करने का काम शुरू हो चुका है। इसको लेकर राजपुरा भैण ने 500 मन गेहूं, लगभग 200 मन तुड़ी व दो लाख 50 हजार रुपये नकद एकत्रित अकेले राजपुरा भैण में हो चुके हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी ने कहा नौगामा खाप से पंजाब के लिए अनाज सामग्री लेकर ट्रैक्टर कब रवाना होंगे इसका फैसला किसान भवन जींद में पांच सितंबर की बैठक में तय किया जाएगा।
विज्ञापन

उसके अनुसार नौगामा खाप के सभी गांव के ट्रैक्टर जींद से एकत्रित होकर चलेंगे। इस राहत सामग्री के अभियान में नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर, खाप के उप प्रधान महावीर बैरागी, खाप के प्रेस प्रवक्ता उमेद जागलान, धर्मपाल घिमाना, भाकियू के जिला प्रधान बिंद्र निंबरदार, चंद्र नंबरदार बीबीपुर, सुधीर बीबीपुर, जयवीर लोहान, राजपुरा भैण व राममेहर ढुल दिन-रात एक किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढुल ने कहा कि नेपाल से छह या सात किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी पांच सिंतबर को शिव कॉलोनी किसान भवन में पहुंचेगा। भाकियू द्वारा विदेशी मेहमानों का किसान भवन में स्वागत भी किया जाएगा, जो हरियाणा में खेती बाड़ी की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed