फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers of Chandpur Protested Against Corona Vaccination at Jind of Haryana

हरियाणा: जींद के गांव में कोरोना टीकाकरण का बहिष्कार, ग्रामीणों ने दी वैक्सीन को फेंकने की धमकी 

Sat, 24 Apr 2021 09:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अलेवा/जींद (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, अलेवा/जींद (हरियाणा)  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Apr 2021 09:02 PM IST
सार

ग्रामीणों ने कहा कि क्या टीकाकरण के बाद व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं होगा। जब उनके गांव में कोरोना से संक्रमित कोई व्यक्ति नहीं है तो फिर बार-बार कर्मचारी गांव में पहुंचकर क्यों लोगों को कोरोना के नाम से भयभीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Villagers of Chandpur Protested Against Corona Vaccination at Jind of Haryana
जींद के गांव चांदपुर की आंगनबाड़ी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के गांव चांदपुर में शनिवार को कोरोना वैक्सीन के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने टीकाकरण का बहिष्कार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से ग्रामीणों ने कहा कि अगर दोबारा से गांव में टीकाकरण करने की पहल की तो वैक्सीन को आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर फेंक दिया जाएगा। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। 
विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण के लिए चांदपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची तो ग्रामीण भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गए। केंद्र पर पहुंचे भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक सुशील, कृष्ण, काला, प्रदीप, अनिल, सुनील, प्रवीण, सुरेंद्र तथा महिला सुदेश, रामरति, बिरमती, संतरो, संतोष, प्रमिला, मनीषा व सोनिया ने कहा कि क्या टीकाकरण के बाद व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं होगा। जब उनके गांव में कोरोना से संक्रमित कोई व्यक्ति नहीं है तो फिर बार-बार कर्मचारी गांव में पहुंचकर क्यों लोगों को कोरोना के नाम से भयभीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चुनाव में तो कोरोना संक्रमण भाग जाता है, लेकिन जब किसानों की बात आती है तो फिर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति भयभीत किया जाता है। आज लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा ऑक्सीजन की कमी की कोई बात नहीं कर केवल चुनावों की बात की जाती है। उन्होंने कहा कि गांव में किसी प्रकार का कोई कोरोना कैंप नहीं लगवाया जाएगा। अगर फिर भी कर्मचारियों ने गांव में कैंप लगाया तो फिर कोरोना वैक्सीन को गांव की गलियों में फेंक दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर गांव के लोगों ने शनिवार को गांव पहुंचे कर्मचारियों को टीकाकरण से रोक दिया है। साथ ही गांव में कोरोना टीकाकरण के लिए मना किया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। - नरेंद्र ढांडा, स्वास्थ्य निरीक्षक, पीएचसी नगूरां। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed