{"_id":"63258c8f8ac764471b254806","slug":"villagers-locked-government-senior-secondary-school-of-jalalpur-kalan-village-of-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: जलालपुर कलां गांव के स्कूल पर लगाया ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी लगाया ताला, शिक्षकों के तबादले से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: जलालपुर कलां गांव के स्कूल पर लगाया ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी लगाया ताला, शिक्षकों के तबादले से रोष
Sat, 17 Sep 2022 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:30 PM IST
सार
ग्रामीणों का आरोप है कि इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जब स्कूल में मुख्य विषयों के ही अध्यापक नहीं हैं तो बच्चे क्या पढ़ेंगे।
विज्ञापन
स्कूल के बाहर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
जींद के गांव जलालपुर कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर शनिवार सुबह ग्रामीणों ने ताला लगा दिया। शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने ताला लगाकर सरकार का पुतला फूंका था। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के स्कूल से चार अध्यापकों का तबादला हुआ था लेकिन एक भी अध्यापक नया स्कूल में नहीं आया। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण सुलतान सिंह, प्रेम सिंह, राजकुमार, संतोष, राजपति, फूलपति ने कहा कि गांव के स्कूल में इस समय 250 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल से हिंदी, अंग्रेजी, गणित व सामाजिक विज्ञान के अध्यापकों का तबादला हो गया लेकिन कोई भी नया अध्यापक स्कूल में नहीं आया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जब स्कूल में मुख्य विषयों के ही अध्यापक नहीं हैं तो बच्चे क्या पढ़ेंगे। ग्रामीणों ने दिनभर स्कूल पर ताला लगाए रखा। बाद में उपजिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर दो बजे ताला खोला। इस दौरान पूरा स्टाफ व अध्यापक स्कूल के अंदर ही रहे।
विज्ञापन