फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers jammed the Jind-Rohtak road demanding to build an underpass

पौली गांव में ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग को लेकर जींद-रोहतक मार्र्ग पर लगाया जाम

Sat, 18 Jun 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed the Jind-Rohtak road demanding to build an underpass
जुलाना। अंडरपास बनाने की मांग को लेकर पौली गांव में ग्रामीणों ने शुक्रवार को जींद-रोहतक मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के दौरान सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इसकी जानकारी होते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन

जाम लगाने वालों में पौली गांव निवासी संजय, संतोष, सुनीता और राजबीर ने बताया कि गांव में अंडरपास नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को सड़क के दूसरी ओर से खेतों से पानी और चारा लाना पड़ रहा है। कई बार पौली गांव में सड़क पार करते समय हादसे भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का जलघर भी सड़क की दूसरी तरफ है। इसके अलावा गांव की एक बस्ती भी दूसरी ओर पड़ती है। ऐसे में ग्रामीणों को दूसरी ओर जाने में दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि पौली गांव में अंडरपास बनाया जाए ताकि उन्हें परेशानियों से निजात मिल सके। जाम लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

बाक्स
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों को समझाया गया कि वे अंडरपास की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों से मिलें और अपनी समस्या से अवगत करवाएं। सड़क जाम करना गैर कानूनी है। इस पर ग्रामीण मान गए और जाम को खोल दिया।-समरजीत थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed