फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers in SP office ruckus

ग्रामीणों का एसपी कार्यालय में हंगामा

Sat, 20 Sep 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sat, 20 Sep 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन

गांव अहिरका में लगभग 15 दिन पहले एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने यादव सभा के साथ एसपी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


परिजन लगभग डेढ़ घंटे तक एसपी कार्यालय के बाहर डटे रहे और पुलिस पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। बाद में एसपी अनिल कुमार धवन ने सभा के सदस्यों को अपने कार्यालय बुलाया और लगभग आधा घंटे तक बातचीत करके उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मामले की जांच अपराध शाखा पुलिस को देने के आदेश दिए। लोगों ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

यादव सभा के प्रधान अजीत सिंह, संयोजक केदार सिंह, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, शमशेर, जिले सिंह ने बताया कि पांच सितंबर की रात को गांव अहिरका निवासी जयप्रकाश की गांव के ही विजय, उमेद, लाभ सिंह, बलजीत ने मध्यरात्रि को बाहर बुलाकर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद पुलिस ने विजय, उमेद, बलजीत तथा लाभ सिंह पर हत्या का मामला दर्ज किया था। सदर थाना पुलिस ने आरोपी विजय, उमेद को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन लाभ सिंह तथा बलजीत को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

पुलिस ने गत दिनों गांवों में पंचायत का आयोजन किया और कानूनी कार्रवाई करने की बजाए आपस में सुलझाने की बात कही। इसकी शिकायत लेकर वह डीएसपी से मिले थे, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मृतक जयप्रकाश के परिजनों को आरोपियों से लगातार जान का खतरा बना हुआ है।

जिसके चलते यादव सभा ने प्रशासन को जगाने के लिए आज प्रदर्शन किया और एसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष जताया है। प्रदर्शन के दौरान वे लोग लगभग डेढ़ घंटे तक एसपी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते रहे और एसपी को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे।

पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करके शांत किया और प्रतिनिधिमंडल बनाकर एसपी कार्यालय में लेकर गए। जहां पर एसपी अनिल कुमार धवन ने प्रतिनिधिमंडल से लगभग आधा घंटे बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और एसपी द्वारा दिए गए आश्वासन के बारे में अवगत कराया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर इस दौरान कार्रवाई नहीं की गई तो वे कड़े निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे।

अपराध शाखा पुलिस को दी जांच
एसपी अनिल कुमार धवन ने लोगों से बातचीत करके मामले की जांच को सदर थाना से हटाकर अपराध शाखा पुलिस को दी। एसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और निष्पक्षता से कार्रवाई करके परिजनों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।


मृतक के परिजनों को दी सुरक्षा
प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को बताया कि मृतक जयप्रकाश के परिजनों को आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है और उन्हें धमकी दी जा रही है। इसलिए परिजनों को सुरक्षा दी जाएगी। जिसके बाद एसपी ने दो पुलिस कर्मचारी उनके घर पर तैनात करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन संतुष्ट हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed