फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers expose employees' scheme at Naguran procurement center.

Jind News: वजन बढ़ाने के लिए 1.10 लाख गेहूं के कट्टों को गीला करने का वीडियो वायरल

Wed, 10 Jun 2026 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers expose employees' scheme at Naguran procurement center.
09जेएनडी09: नगूरां खरीद केंद्र पर गेंहू के स्टाक में चलता पानी का नल। ग्रामीण
जींद। सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की मेहनत और अनाज की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले दावों की पोल नगूरां केंद्र पर खुल गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि केंद्र के कर्मचारियों ने वजन बढ़ाने के लिए करीब 1.10 लाख गेहूं के कट्टों पर पानी की टोंटी चलाकर छोड़ी दी ताकि गेहूं को बेचकर अतिरिक्त लाभ उठाया जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद मामला चर्चा में आ गया। आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद केंद्र के कर्मचारी वीडियो डिलीट करवाने तो कभी एक दूसरे की लापरवाही बताकर बात पर पर्दा डालने का प्रयास करने में जूट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि खरीद केंद्र पर लंबे समय से गेहूं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद उन्होंने निगरानी शुरू की। इसी दौरान सोमवार रात एक कर्मचारी को कथित तौर पर गेहूं के कट्टों पर पानी की बौछारें करते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश झोरड़ा समेत अन्य लोगों ने अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह मामला केवल लापरवाही का नहीं बल्कि सरकारी खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं की आशंका को दर्शाता है। गेहूं को जानबूझकर गीला कर उसका वजन बढ़ाया जाता है। इससे सरकारी खरीद और भंडारण प्रक्रिया में अतिरिक्त लाभ लेने की संभावना बनती है।
उनका कहना है कि किसानों की महीनों की मेहनत से पैदा हुआ अनाज कुछ लोगों के लालच की भेंट चढ़ रहा है। यही गेहूं बाद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब परिवारों तक पहुंचता है। ऐसे में अनाज की गुणवत्ता से खिलवाड़ सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं के हितों पर चोट है।
डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची
मामले ने तूल पकड़ा तो डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को खरीद केंद्र पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। हालांकि देर रात तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों को सुबह लिखित शिकायत देने की बात कही।
वर्जन
घटना के समय वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। किस कर्मचारी ने गेहूं के स्टॉक पर पानी डाला। इसकी जांच करवाई जाएगी। खरीद केंद्र पर करीब 1.70 लाख गेहूं के कट्टों का स्टॉक है। इनमें से 60 हजार कट्टों का उठान हो चुका है। ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। -जयदीप, नगूरां वेयरहाउस प्रबंधक

वर्जन
इस घटना के संबंध में अभी तक उनके पास कोई जानकारी नहीं है। यदि मामला संज्ञान में आता है तो वह विभागीय कार्रवाई करेंगे। -राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जींद।
----------------------------

09जेएनडी09: नगूरां खरीद केंद्र पर गेंहू के स्टाक में चलता पानी का नल। ग्रामीण

09जेएनडी09: नगूरां खरीद केंद्र पर गेंहू के स्टाक में चलता पानी का नल। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed