फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers donated Rs 11 lakh to the Government Senior Secondary School

Jind News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने दान दिए 11 लाख

Sat, 19 Sep 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers donated Rs 11 lakh to the Government Senior Secondary School
फोटो 18जेएनडी01-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोला में पहुंचे ग्रामीण। स्रोत संस्थान - फोटो : Archive
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोला के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ग्रामीणों ने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्रामीणों के इस योगदान पर बीईओ धर्मेंद्र बांगड़, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह पन्नू, स्कूल इंचार्ज अंजू ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास में ग्रामीणों की भागीदारी सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह पन्नू ने ग्रामीणों से विद्यालय के विकास में इसी तरह सहयोग करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समुदाय की भागीदारी से विद्यालय की व्यवस्थाएं मजबूत होती हैं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed