फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   villagers beaten those who asked for donation under the guise of gaushala

गोशाला की आड़ चंदा मांगने वालों को ग्रामीणों ने पीटा

Sun, 01 Sep 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
villagers beaten those who  asked for donation under the guise of  gaushala
गांव सिल्लाखेड़ी में छह लोगों को नाजायज रूप से गोशाला के नाम पर चंदा वसूली करते ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इनमें से अपने आपको मुंशी बताने वाले सोनीपत जिले के गांव सैनीपुरा निवासी राजू की ग्रामीणों ने धुनाई कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस जब चंदा एकत्रित करने वालों को पीसीआर में बैठाने लगी तो ग्रामीण अपने चंदे के दिए पैसे वापस मांगने की जिद करने लगे। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस सभी को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। पिछले दो दिन से यह लोग शिल्लाखेड़ी में गोशाला के नाम पर चंदा वसूल रहे थे। यह लोग निजामपुर गोशाला के नाम से चंदा वसूल रहे थे। इन्हें अब तक गांव से 21 हजार रुपये चंदा भी एकत्रित कर लिया था।
विज्ञापन

अपने आपको निजामपुर गोशाला का मुंशी बताने वाले राजू ने ने पांच लोगों गांव खानपुर कलां निवासी बुधराम, गांव मुदपुर निवासी जयसिंह, देवीपुरा निवासी ओमप्रकाश, गढ़ी निवासी सुनील व सैनीपुरा निवासी नवीन को किराए पर लगाया हुआ था। यह लोग गांव के बलबीर फौजी से 11 हजार रुपये लेकर गए थे। इन सभी ने अपने आपको निजामपुर पंचायत सदस्य बताया था तथा कहा था कि वह गोशाला के लिए चंदा ले रहे हैं। बुधराम तथा ओमप्रकाश ने राजू पर आरोप लगाए कि वह उन्हें पैसे देने की बात कहकर लाया था। ग्रामीणों ने जब उनकी गाड़ी से पूरे कागजात खंगाले तो 11 हजार रुपये का डायरी में कोई जिक्र नहीं मिला। जिन लोगों ने 2100 रुपये दिए थे, वह 5100, जिन्होंने 100 रुपये दिए थे, उनके 500 रुपये लिखे गए थे ताकि लोगों को रिकॉर्ड दिखाकर अधिक से अधिक चंदा वसूला जा सके।
विज्ञापन

गोशाला के नाम पर चल रहा गोरखधंधा
ग्रामीण बलबीर फौजी, बलवान, कुलदीप, बलबीर, सुंदर, अरविंद, जस्सा, लक्खा, श्रीनिवास ने आरोप लगाए हैं कि जब उन्होंने निजामपुर में गोशाला के बारे में जानकारी प्राप्त की तो, पता चला कि एक व्यक्ति कुछ गायों को रखकर गोशाला की आड़ में पैसे कमा रहा है। उसने कुछ अन्य लोगों से मिलीभगत करके कई टीमों को चंदा वसूलने के लिए अलग-अलग क्षेत्र में भेजा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल राजू को जानता हूं : प्रधान
मौके पर निजामपुर स्थित जय श्री श्याम गोशाला के प्रधान अजमेर को बुलाया गया। अजमेर ने कहा कि वह कई सालों से गोशाला चला रहा है, जोकि स्थायी है। राजू को चंदा एकत्रित करने के लिए भेजा गया था। वह छह लोगों में से राजू को ही जानता है। दूसरे लोग राजू के जानकार हैं, जोकि समाजसेवा के लिए साथ आए हैं।
पूरा रिकॉर्ड दिखाए गोशाला
गोसेवा आयोग के सदस्य श्रवण कुमार गर्ग व कुलबीर खर्ब ने कहा कि अगर चंदा एकत्रित करना है तो गोशाला सदस्यता कमेटी ही चंदा एकत्रित करे और वह भी अपने क्षेत्र या जिले के गांव तक ही सीमित रहे। अगर ग्रामीणों को कुछ शक हुआ है तो अपने पूरा रिकार्ड दिखाया जाए।

ग्राम पंचायत सिल्लाखेड़ी की शिकायत पर छह लोगों को हिरासत में लिया है। गोशाला प्रधान को बुलाया गया है। रिकार्ड चेक करने के साथ पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह लोग गोशाला की तरफ से आए थे या फिर फर्जी हैं।
-कर्ण सिंह, चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed