{"_id":"68ab55774a730f5a0f09c3d2","slug":"villagers-are-yearning-for-water-neither-canal-nor-submersible-is-available-for-the-last-15-days-jind-news-c-199-1-sroh1009-139834-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पानी को तरस रहे ग्रामीण, 15 दिनों से न नहर का न ही सबमर्सिबल का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पानी को तरस रहे ग्रामीण, 15 दिनों से न नहर का न ही सबमर्सिबल का सहारा
विज्ञापन
25जेएनडी25: बधाना गांव स्थित जलघर में रखा ऑटोमेटिक स्टार्टर जो बंद हालात में है। ग्रामीण
अलेवा। बधाना गांव स्थित जलघर में लाखों रुपये खर्च कर नहरी पानी के लिए करीब छह माह पूर्व लगाई मोटर को नहीं चलवाया जा रहा। इसको चलाने के लिए शायद विभाग को किसी विधायक से फीता कटवाने का इंतजार है। मोटर लगाए जाने के बाद भी ग्रामीणों को नहरी पानी मिलना तो दूर की बात है पिछले 15 दिनों से सबमर्सिबल के खराब होने से ग्रामीणों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि विधायक ने कई बार अधिकारियों को गांव में जलघर से मिलने वाली नहरी पानी की सप्लाई को चालू करने की बात कही, लेकिन अधिकारी विधायक की बात को भी अनसुना कर रहे हैं। जिसके कारण गांव के लोगों में सरकार तथा जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष है।
गांव के मनफूल, बलवान, महावीर, रामकरण, जगदीश, बलबीर, सतबीर तथा महिला महेंद्रो देवी, कृष्णा, रामकली, राजकली, पुष्पा, मुकेश, जीवनी देवी, राजो, फूलपति आदि ने बताया कि जलापूर्ति विभाग ने करीब छह माह पूर्व गांव के लोगों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दो मोटर तथा पंप रखवाने का काम किया था, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने नहरी पानी के लिए रखे उपकरणों को चलाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
इसके कारण जलघर में लगे सबमर्सिबल के खराब होने की स्थिति में ग्रामीणों को पीने के पानी से महरूम होना पड़ता है। नहरी पानी के चालू न होने तथा सबमर्सिबल के 15 दिनों से खराब होने के कारण ग्रामीण के लिए तरस रहे हैं। बधाना गांव को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जींद नहर से पाइप लाइन तो दबा दी, लेकिन अभी तक गांव को नहरी पानी उपलब्ध नहीं करवा पाए।
इसके कारण सबमर्सिबल के खराब होने से तथा नहरी पानी उपलब्ध न होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए कई-कई महीने इंतजार करना पड़ता है। गांव के लोगों का कहना है कि मामले को लेकर विभाग तथा विधायक को अनेक बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनके द्वारा समस्या के समाधान के नाम कुछ नहीं किया जा रहा है।
बाक्स
जलघर बधाना में विभाग द्वारा नहरी पानी के लिए रखी मोटर तथा पंप कर्मचारियों की लापरवाही के कारण चल नहीं रही है। इसके लिए वह जलघर में जाकर मोटरों के चलवाएंगे। सबमर्सीबल के स्टार्टर में कमी आ गई थी, जोकि मंगवाया गया है। सबमर्सीबल को मंगलवार तक चालू कर दिया जाएगा।
-- रोहित जेई जलापूर्ति विभाग जींद
फोटो कैप्शन