फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers allege that land demarcation was not carried out on the illegally encroached land.

Jind News: ग्रामीणों का आरोप, अवैध कब्जे वाले जमीन पर नहीं करवाई निशानदेही

Wed, 10 Jun 2026 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers allege that land demarcation was not carried out on the illegally encroached land.
जींद। संडील के ग्रामीणों ने सरपंच पर निशानदेही में लापरवाही के आरोप लगाकर उचाना एसडीएम रमित यादव को शिकायत दी। एसडीएम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संडील निवासी सतबीर, चंदगी, बलजीत आदि ने बताया कि करीब दो महीने पूर्व गांव की काश्त जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायत निशानदेही के लिए एसडीएम उचाना को दी थी। एसडीएम ने मामले का जिम्मा बीडीपीओ अलेवा को सौंपा था।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देशानुसार छह मई को प्रशासनिक अमला संडील गांव में निशानदेही के लिए पहुंचा था।सरपंच ने सिर्फ एक एकड़ काश्त जमीन के अलावा चारों तरफ की निशानदेही करवाई लेकिन ग्राम पंचायत की छह एकड़ के करीब अवैध कब्जाधारी जमीन की कोई निशानदेही नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशानदेही के लिए सभी अवैध कब्जाधारियों के किल्लों के नबंर प्रस्ताव में अंकित किए गए थे लेकिन इसके बावजूद भी सरपंच ने कोई निशानदेही नहीं करवाई। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को एसडीएम उचाना को शिकायत दी है।

बाक्स

गांव के काश्त जमीन पर अवैध कब्जाधारियों की जमीन की चारों तरफ की निशानदेही करवा दी है, लेकिन अगर शिकायतकर्ता चाहे तो दोबारा से बचे छह एकड़ कब्जे वाली जमीन की निशानदेही करवा दी जाएगी। मामले को लेकर एसडीएम कोर्ट मे केश चला हुआ है। -सुनील सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article