फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers accuse students of drinking beer in school

ग्रामीणों ने विद्यार्थियों पर स्कूल में बीयर पीने का लगाया आरोप

Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers accuse students of drinking beer in school
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

जुलाना। कैथल के बाद अब जींद जिले के गांव बुढ़ा खेड़ा के राजकीय उच्च विद्यालय में स्कूली छात्रों पर स्कूल टाइम में बीयर पीने के आरोप लगे हैं। वीरवार को सैकड़ों ग्रामीण राजकीय स्कूल में पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग रखी। बुधवार को दसवीं और 11 वीं कक्षा के तीन छात्रों और तीन छात्राओं पर आधी छुट्टी में एक छात्र जन्मदिन पर बीयर पीने के आरोप लगे हैं। वीरवार को दर्जनों ग्रामीण स्कूल में पहुंचे और स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।
प्राचार्य ने ग्रामीणों को आश्वास दिया कि छात्रों से लिखित में बयान लिए गए हैं। छात्रों के अभिभावकों को स्कूल में बुलाया गया और घटना के बारे में बताया गया। आरोपी छात्रों और छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया। जब तक अभिभावक स्कूल नहीं आते तब तक छात्रों को स्कूल में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे नकारा
बुढ़ा खेड़ा लाठर के राजकीय स्कूल में ग्राम पंचायत द्वारा 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, ताकि महिला सरपंच घर बैठे छात्रों और अध्यापकों पर नजर रख सके। वीरवार को जब ग्रामीण स्कूल पहुंचे और सीसीटीवी को खंगाला तो सीसीटीवी कैमरों की रिकॉडिंग ही नही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी छुट्टी के बीच में एक छात्र के जन्मदिन पर छात्रों द्वारा कोल्डड्रिंक्स पी गई थी। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी जो भी फैसला लेगी उसे ही लागू किया जाएगा।

-त्रिलोकी शर्मा, प्राचार्य, राजकीय उच्च विद्यालय, बुढ़ा खेड़ा लाठर।
प्राचार्य के माध्यम से पता चला है कि स्कूल में एक छात्र के जन्म दिन पर छात्रों ने कोल्ड ड्रिंक्स पार्टी की गई थी। अभिभावकों को स्कूल बुलाया गया था और भविष्य में इस तरह के आयोजन स्कूल में न करके घर पर करने के आदेश दिए गए हैं। अगर बीयर के आरोप लगे हैं तो मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आाधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- शिवनारायण शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed