फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vikram becomes head of retired employees union

Jind News: विक्रम बने रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान

Sun, 24 Nov 2024 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Vikram becomes head of retired employees union
23जेएनडी16-रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सम्मेलन में शपथ लेते नए पदाधिकारी। स्रोत संगठन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ का चौथा त्रिवार्षिक सम्मेलन शनिवार को पुराना बस अड्डा स्थित मंदिर में हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान छाज्जुराम नैन ने की। मंच संचालन राजकुमार श्योकंद ने किया। सम्मेलन में सचिव राजकुमार ने पिछले तीन वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष धर्मबीर ने आय व्यय कि रिपोर्ट हाउस के सामने प्रस्तुत की।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में चुनाव प्रवेक्षक रत्न कुमार जिंदल और मा. बलबीर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद सर्वसम्मति से विक्रम सिंह को प्रधान, राजकुमार श्योकंद को महासचिव, कलीराम को कोषाध्यक्ष, छाज्जूराम नैन को वरिष्ठ उपप्रधान, मा. सतबीर ङ्क्षसह को प्रेस सचिव, राजेंद्र सैनी को संगठन सचिव, आजाद पांचाल को ऑडिटर, कृष्ण खटकड़ को सहसचिव, राजेंद्र शर्मा को उपप्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में हरियाणा किसान सभा के प्रधान मा. बलबीर सिंह ने आह्वान किया कि वे अपने संगठन को मजबूत करते हुए अपनी सामाजिक डयूटी का भी निर्वाह करें। राज्य महासचिव रत्न कुमार जिंदल ने रिटायर्ड कर्मचारियों के मांग मुददों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में उनके प्रति प्रत्येक सरकार का रवैया नकारात्मक रहा है। उनकी मांग है कि 65-70 वर्ष की आयु में दस और 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये देना। पेंशन कम्युटेशन की राषि 15 वर्ष की बजाए दस वर्ष में पूरी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed