फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vikas Bharat Sankalp Yatra reached Kharkramji and Barah Khurd villages

Jind News: खरकरामजी व बराह खुर्द गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Mon, 01 Jan 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 01 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bharat Sankalp Yatra reached Kharkramji and Barah Khurd villages
31जेएनडी35: स्टॉलों पर जानकारी लेते हुए ग्रामीण। स्वयं
जींद। विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को जींद खंड के खरकरामजी व बराह खुर्द गांव में पहुंची। यात्रा के गांव में पहुंचने पर बीडीपीओ फूल सिंह ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का संदेश भी सुनाया गया।
विज्ञापन

यात्रा के आयोजन का मकसद जरूरतमंद और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है, जिसे विभिन्न विभागों की ओर से सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दौरान मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ सांझा किया। इसके साथ ही यात्रा के दौरान जरूरतमंद व पात्र लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचे। कार्यक्रमों में ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बीडीपीओ फूल सिंह ने कहा कि भारत व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के नागरिकों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जहां एक तरफ महिलाओं को सही पोषण, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बच्चों के स्वास्थ्य बारे, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी देने के साथ-साथ छोटे बच्चों का वजन मापा और सही पोषण की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को जांचा गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र के चिकित्सक, बागवानी विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। वहीं कार्यक्रमों में पहुंचने वाले आयुष्मान लाभार्थियों ने योजना को अपने जीवन के लिए एक तरह से वरदान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed