फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vijay Singh became the president of Computer Professional Association

Jind News: विजय सिंह बने कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के अध्यक्ष

Mon, 16 Mar 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vijay Singh became the president of Computer Professional Association
15जेएनडी25-हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत पदा​धिकारी
जींद। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ का तृतीय प्रदेश अधिवेशन रविवार को गोपाल विद्या मंदिर स्कूल में हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष पवन कुमार, उत्तर क्षेत्र भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहनलाल गुप्ता ने शिरकत की। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह ने की। मंच का संचालन प्रदेश के महामंत्री सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार ने वर्ष 2023 से लेकर वर्ष 2024 तक का महामंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसे पास कर दिया गया। इसके बाद प्रदेश के कोषाध्यक्ष दिवाकर गोयल ने तीन साल की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि संगठन को हितों को देखते हुए कार्य करना चाहिए केवल मांग आधारित संगठन कभी भी कामयाब नहीं होते।
विज्ञापन

कर्मचारी वर्ग का भी फर्ज बनता है कि वह इस भारत का नागरिक है और नागरिक होने के नाते सामाजिक कर्तव्य भी बनता है। प्रदेश मंत्री जितेंद्र वत्स ने कहा कि लंबित मांगों के लिए संघर्ष करना होगा और मजबूती के साथ खड़ा रहना होगा। प्रदेश के महामंत्री हवा सिंह महला ने संगठन को मजबूत करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री ने नई कार्य समिति की घोषणा करते हुए अध्यक्ष के रूप में विजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र कादियान, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखविंदर जींद, प्रदेश महामंत्री सुनील मेहरा, प्रदेश उप महामंत्री अंजू बाला, प्रदेश मंत्री संजय शर्मा, प्रदेश मंत्री अनिल धीमान, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिवाकर गोयल, प्रदेश प्रेस मंत्री अजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य भंवरलाल एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुशील कुमार नियुक्त किए गए हैं। यह कार्यसमिति वर्ष 2026 से लेकर वर्ष 2028 तक कार्य करेगी वहीं राजेश गौतम प्रदेश संयोजक के रूप में कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed