फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vigilance reduced accidents... yet 159 people lost their lives in road accidents in 11 months

Jind News: सतर्कता से घटे हादसे...फिर भी 11 माह में सड़क हादसों में गई 159 की जान

Thu, 27 Nov 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Vigilance reduced accidents... yet 159 people lost their lives in road accidents in 11 months
26जेएनडी25-गोहाना रोड पर यातायात नियमों के बारे में बताते हुए पुलिस कर्मचारी। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में वर्ष 2025 में हुए सड़क हादसों में अब तक 159 लोगों ने जान गंवाई। सुखद है कि पिछले साल की अपेक्षा यह आंकड़ा थोड़ा कम है। इसकी थोड़ी वजह पुलिस की सर्तकता है तो थोड़ी आम लोगों में आई जागरूकता। पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने पर चालान भी खूब किए हैं।
पिछले साल वर्ष 2024 में 200 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 2025 के करीब 11 महीनों में 159 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, पहले के मुकाबले स्थिति सुधरी है। आंकड़े न सिर्फ मौत के घटे हैं बल्कि घायलों की स्थिति में भी बड़े पैमाने पर कमी आई है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में जिले में कुल 307 लोग घायल हो गए थे। वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 260 रह गई है। वर्ष 2024 के मुकाबले हादसों में एफआईआर की संख्या भी 339 से घटकर 2025 में 289 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों को कड़ा सबक भी आर्थिक दंड के रूप में दिया। पिछले वर्ष कुल 1.51 करोड़ रुपये पुलिस ने जुर्माने से वसूले थे। वर्ष 2025 में 1.14 करोड़ रुपये के चालान काटे जा चुके हैं।


पुलिस का लक्ष्य सिर्फ चालान करना नहीं बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित घर पहुंचाना है। सड़क सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षक कवच है। इन्हें आदत बनाएं, मजबूरी नहीं। -कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed