फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Victimized women and girls should get sensitive services: Amit Sihag

पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को मिले संवेदनशील सेवाएं : अमित सिहाग

Tue, 25 Aug 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Victimized women and girls should get sensitive services: Amit Sihag
फोटो 24जेएनडी05-नागरिक अस्पताल ​स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते प्राधिकरण सचिव अमित सिहाग
जींद। प्राधिकरण सचिव अमित सिहाग ने सोमवार को नागरिक अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, परामर्श सेवाओं, कानूनी सहायता और चिकित्सा सुविधाओं समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अमित सिहाग ने सेंटर में संधारित रिकॉर्ड और अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा और संबंधित अधिकारियों से केंद्र की कार्यप्रणाली और पीड़ित महिलाओं-बालिकाओं को दी जा रही सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वन स्टॉप सेंटर पर मदद के लिए पहुंचने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला और बालिका को आवश्यक कानूनी सहायता, काउंसलिंग, चिकित्सा सुविधा और अन्य जरूरी सेवाएं समयबद्ध, प्रभावी और संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और उनके अधिकारों एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सेंटर में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रावधानों के अनुरूप सेवाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध करवाएं। किसी भी पीड़ित महिला या बालिका को सहायता प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इंचार्ज राजवंती ने सेंटर की कार्यप्रणाली और पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed