फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vice Chairman of Zilla Parishad left BJP and joined Congress

Jind News: जिला परिषद के वाइस चेयरमैन भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

Sat, 21 Sep 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Vice Chairman of Zilla Parishad left BJP and joined Congress
जींद में विनेश के साथ मौजूद जिला परिषद के वाइस चेयरमैन सतीश हथवाला, जिला पार्षद प्रतिनिधि सत्यव
जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व ओलंपियन विनेश फोगाट के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला परिषद के वाइस चेयरमैन सतीश हथवाला, वार्ड नंबर 16 से जिला पार्षद प्रतिनिधि सत्यवान उर्फ डब्बू व वार्ड नंबर 12 से जिला परिषद सदस्य नरेश दालमवाला ने भाजपा को छोड़कर विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस में आस्था जताई। सत्यवान फिलहाल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। उन्होंने भाजपा के दोनों पदों से इस्तीफा देने क घोषणा की। रोहतक रोड बाईपास पर एक निजी होटल में विनेश फोगाट ने इन लोगों को कांग्रेस में शामिल किया।
विज्ञापन

बाद में पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में विनेश ने कहा कि उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है। सब अपना-अपना प्रयास कर रहे हैं। हम भी संघर्ष कर रहे हैं। राजनीति और खेल में अंतर के सवाल का जवाब देते हुए विनेश ने कहा कि पहले ओलंपिक में गोल्ड लाना लक्ष्य था, अब लोगों की समस्याओं का हल करवाना लक्ष्य है। खिलाड़ी होने से संघर्ष करना सीखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed