फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   VHP demands to close meat shops during Navratri

Jind News: विहिप ने नवरात्रों पर की मांस की दुकानें बंद करवाने की मांग

Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
VHP demands to close meat shops during Navratri
सफीदों। विश्व हिंदू परिषद ने की नवरात्रों में मांस की दुकानें बंद करवाने की मांग की है। इस संबंध में जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि 30 मार्च को मां के पावन नवरात्रे शुरू हो रहे हैं। इन नौ दिनों में हिंदू समाज विशेष रूप से पूजा-अर्चना व व्रत तो रखता ही है, साथ-साथ अपने-अपने घरों में अखंड ज्योत का प्रकाश भी करता है। मां के ये नौ दिन अत्यंत पवित्र माने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर सरेआम बाजारों में मीट-मांस व अंडों की दुकानें व रेहड़ियां लगती हैं। इस प्रकार का आचरण इस त्योहार की पवित्रता को भंग करने वाला होता है। बाजार में बिकने वाले मांस की दुकानों से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत व मानसिक कष्ट होता है। उन्होंने मीट-मांस का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों से आह्वान व निवेदन किया कि वे नवरात्रों के दौरान अपनी-अपनी दुकानें व रेहड़ियां बंद रखकर धर्म के इस कार्य में सहयोग दें। उन्होंने मांसाहार करने वाले लोगों से भी अनुरोध किया कि वे आराधना के पर्व नवरात्रों के दौरान मांसाहार को त्यागकर माता की भक्ति में लीन हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed