फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Veterinarians Outraged by Former Minister's Statement; Express Protest by Wearing Black Badges

Jind News: पूर्व मंत्री के बयान पर भड़के पशु चिकित्सक, काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

Mon, 27 Apr 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Veterinarians Outraged by Former Minister's Statement; Express Protest by Wearing Black Badges
27जेएनडी02: पॉलीक्लिनिक में काले बिल्ले लगाकर विरोध जताते हुए चिकित्सक। स्रोत : कर्मचारी
जींद। पूर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल की ओर से पशुपालन विभाग को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में पशु चिकित्सकों ने पॉलीक्लिनिक में काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ. विजय कादयान ने कहा कि पूर्व मंत्री ने विभाग को डंगर महकमा कहकर संबोधित किया और डॉ. हरीश वशिष्ठ को मामूली अधिकारी बताकर न केवल एक अधिकारी का अपमान किया बल्कि पूरे विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. कादयान ने बताया कि पशु चिकित्सक प्रदेश में पशु कल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस तरह बयान न केवल मनोबल गिराते हैं बल्कि समाज में भी गलत संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉ. हरीश वशिष्ठ ने लगभग दो दशक तक पशुपालन विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं और बाद में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आईएएस बने। एसोसिएशन ने पूर्व मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही माफी नहीं मांगी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed