फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vedanta School Kalauda Kalan first in table tennis under-14 age group competition

Jind News: टेबल टेनिस अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में वेदांता स्कूल कलौदा कलां प्रथम

Thu, 21 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vedanta School Kalauda Kalan first in table tennis under-14 age group competition
21जेएनडी10-शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। आधारशिला विद्यालय में जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। यह प्रतियोगिताएं 21 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगी जिसमें अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान टेबल टेनिस अंडर-14 आयु वर्ग लड़कियों की प्रतियोगिता में वेदांता इंटरनेशनल स्कूल कलौदा कला ने प्रथम और इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में नरवाना ब्लॉक प्रथम व जींद ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग लड़कियों में जींद ब्लॉक प्रथम व नरवाना ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका में डिप्टी डीईईओ प्रदीप दहिया व किरण, बीईओ राजपाल देशवाल, डीएसओ रामपाल हुड्डा, एईओ सुरेंद्र पूनिया व एईईओ अमित कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन

जिलास्तरीय खेलों के सचिव के रूप में आधारशिला की निर्देशिका अंजू सिहाग को नियुक्त किया गया है। सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आधारशिला की टुकड़ी के नेतृत्व में सभी खंड के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा मनस्वी की ओर से सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई गई। डीईईओ प्रदीप दहिया, किरण और अंजू सिहाग ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। इनसे हममें ध्यान क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास, जैसे गुणों का विकास होता है। सभी विद्यार्थियों का यह नैतिक कर्तव्य है कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों की तरफ अपना ध्यान आकर्षित करें।
यह रहा कबड्डी का परिणाम
कबड्डी लड़कियों की अंडर-14 प्रतियोगिता में उचाना प्रथम, नरवाना दूसरे और अंडर-17 आयु वर्ग में जींद प्रथम और उचाना की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 आयु वर्ग में जींद प्रथम व उचाना की टीम दूसरे स्थान पर रही।
यह रहा खो-खो का परिणाम
खो-खो अंडर-19 लड़कियों की प्रतियोगिताओं में जुलाना प्रथम, उचाना दूसरे, अंडर-17 आयु वर्ग में उचाना प्रथम, अलेवा दूसरे और अंडर-14 आयु वर्ग में उचाना प्रथम व सफीदों दूसरे स्थान पर रही।
यह रहा शतरंज का परिणाम
शतरंज अंडर-14 आयु वर्ग लड़कियों में जुलाना प्रथम और पिल्लूखेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में जींद की टीम प्रथम व पिल्लूखेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग में जींद की टीम प्रथम व उचाना की टीम दूसरे स्थान पर रही।

यह रहा तलवारबाजी का परिणाम
वहीं तलवारबाजी की एपी कैटेगरी में अंडर-19 लड़कियों में जींद प्रथम, नरवाना दूसरे स्थान पर रही। वहीं फायल कैटेगरी में जींद प्रथम, नरवाना दूसरे व सेबर कैटेगरी में जींद प्रथम व नरवाना की टीम दूसरे स्थान पर रही।

21जेएनडी10-शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच

21जेएनडी10-शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच

21जेएनडी10-शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच

21जेएनडी10-शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed