फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ved Shanti Dham built in memory of parents, providing sewing training to women

Jind News: माता-पिता की स्मृति में बनाया वेद शांति धाम, महिलाओं को दे रहीं सिलाई प्रशिक्षण

Tue, 25 Aug 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ved Shanti Dham built in memory of parents, providing sewing training to women
जुलाना। बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। वे न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं बल्कि समाजहित के कार्यों के जरिये दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। जैजैवंती गांव की बेटी नरेश मुदगिल ने अपने माता-पिता की स्मृति को संजोने के लिए समाजसेवा का ऐसा रास्ता चुना है जो जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रहा है।
विज्ञापन

65 वर्षीय नरेश मुदगिल भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में प्रोजेक्ट अधिकारी के पद पर कार्यरत रही हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपनी जमा पूंजी को निजी सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के बजाय समाजसेवा के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने माता-पिता वेदप्रकाश और शांति देवी की स्मृति में गांव में वेद शांति धाम की स्थापना की है। यहां महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश मुदगिल का कहना है कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने और समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी है। जीवन में उन्होंने जो भी उपलब्धियां हासिल कीं उसमें उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी कारण उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली राशि को ऐसे कार्य में लगाने का फैसला किया, जिससे जरूरतमंद लोगों को लंबे समय तक लाभ मिलता रहे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना उनके लिए सबसे बड़ी सेवा है। उनका प्रयास है कि वेद शांति धाम के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed