जींद। उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर रविवार को उत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया। शाखा सचिव सचिन ढुल व प्रधान नवीन पहल ने कहा कि जींद लॉबी में लोको पायलट मेल की जो पोस्ट खत्म कर दी गई है, वह दोबारा बनाई जाए। इसके अलावा जींद, पानीपत, रोहतक सवारी गाड़ी रोहतक हेडक्वार्टर को दी गई। ये सवारी गाड़ियां जींद हेडक्वार्टर को दी जाए। स्टेशन पर डब्ल्यूएलआई का कार्यालय नहीं है, जिससे कर्मचारियों को बहुत समस्या हो रही है।
जींद पावर हाउस में महिलाओं के लिए कपड़े बदलने को लेकर कमरे की सुविधा दी जाए। दी रेलवे कर्मचारी सहकारी समिति जींद जो सन 1956 से रजिस्टर्ड उसे स्टेशन बिल्डिंग के पास जगह दी जाए। सेक्शन के अधीन सभी रेलवे क्वार्टरों में फर्श पर टाइल लगवाई जाए। वॉशिंग लाइन की हालात जर्जर है इसे दोबारा बनवाया जाए। ट्रैकमैनों के लिए एलडीसी ओपन-टू-ऑल किया जाए। जींद में रेलवे पैनल में कोई भी अस्पताल नहीं है। जींद हार्ट अस्पताल को पैनल में लिया जाए। जींद स्टेशन पर एफओबी पुल बना है, उसे रनिंग रूम तक जोड़ा जाए। पानीपत और जींद कुरुक्षेत्र सेक्शन पर काम को देखते हुए स्टेशन मास्टरों की ड्यूटी आठ घंटे की जाए। पॉइंट्स मैन की ड्यूटी रोड साइड स्टेशन पर आठ घंटे की जाए। टीआरडी स्टाफ व पॉइंट्स मैन को रिस्क अलाउंस दिया जाए।