फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Unity in diversity is India's greatest strength: Sanjay Bhatia

विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत : संजय भाटिया

Mon, 17 Aug 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Unity in diversity is India's greatest strength: Sanjay Bhatia
16जेएनडी07: स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट करते हुए मुख्याति​थि सांसद संजय भाटिया। संवा
जींद। नई अनाज मंडी में शनिवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। समारोह में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
विज्ञापन

इससे पहले संजय भाटिया ने गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद संजय भाटिया ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि हमारे जवान विषम परिस्थितियों में भी तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनके साहस और बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्रता का पर्व मना पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के वर्ष 2025-26 के बजट में औद्योगिक क्षेत्रों के पुनरोद्धार के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार प्रदेश में विकास को गति देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।
17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वदेशी तकनीक से विकसित यह ट्रेन भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता और स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
समारोह के समापन अवसर पर उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों और भव्य परेड ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।
स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया
समारोह के दौरान राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को मंच पर शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इनमें सुशीला देवी, बिमला देवी, ओम प्रकाश, दयानंद, नरेश कुमार, अशोक, कुलदीप, बलजीत, सुरेंद्र, सावित्री, भीम सिंह, सहीराम, धनपाल मलिक, अत्तर सिंह और जननी देवी शामिल रहे। इसके अलावा डिफेंस फोर्सेज के आश्रितों और पैरामिलिट्री फोर्सेज के आश्रितों को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों में उदय भानु प्रताप, जेबीटी कृष्ण कुमार, कैप्टन आजाद सिंह मलिक, सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहित रांगी, सोशल वर्कर संजय वर्मा, समाजसेवक कृष्ण-सुदामा, पुस्तकालय अध्यक्ष कुसुम, डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम, जेएसएन सतीश देशवाल समेत पुलिस व प्रशासन के अनेक अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
डीएसपी ने संभाली परेड की कमान
स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की कमान डीएसपी सतीश कुमार ने संभाली। परेड में 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी गर्ल्स की टुकड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। हरियाणा पुलिस महिला की टुकड़ी दूसरे और 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी बॉयज की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। परेड के दौरान जवानों और विद्यार्थियों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला।

फोटो कैप्शन
16जेएनडी07: स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट करते हुए मुख्यातिथि सांसद संजय भाटिया। संवाद
16जेएनडी08: स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
16जेएनडी09: परेड करती महिला पुलिसकर्मी। संवाद
16जेएनडी11: परेड करती महिला पुलिस की टुकड़ी। संवाद
16जेएनडी12से 15: स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
16जेएनडी16: मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा। संवाद
16जेएनडी17: परेड में द्वितीय स्थान पर आने वाली महिला पुलिस की टुकड़ी का सम्मानित करते अतिथि। संवाद
16जेएनडी18: स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगे को सलामी देते हुए सांसद संजय भाटिया। स्रोत : प्रशासन

16जेएनडी07: स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट करते हुए मुख्यातिथि सांसद संजय भाटिया। संवा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed