{"_id":"6a3c209482c7f134690332f8","slug":"united-kisan-morcha-expressed-concern-over-the-india-us-trade-agreement-jind-news-c-199-1-jnd1005-155620-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जताई चिंता
विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। ज्ञापन सौंपते हुए किसान। संवाद।
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना बुधवार को 1525वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्यों को अन्य दलों से अलग बताती है लेकिन देश के संसाधनों और संस्थाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में मंदिरों से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि जनता को वास्तविक तथ्यों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। मास्टर बलबीर सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर भी चिंता जताई।
उनका दावा था कि यदि जुलाई के अंत तक यह समझौता अंतिम रूप लेता है और बड़े पैमाने पर बिना शुल्क के विदेशी उत्पाद भारत में आते हैं तो इसका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे भारतीय कृषि, फसलों और पशुधन को नुकसान पहुंच सकता है और स्थानीय उत्पादकों की प्रतिस्पर्धा प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार से किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।
धरने में रानी, छोटी, शीशपाल गुलाड़ी, रत्न सिंह हथो, प्रदीप ढाकल, राजेश ढाकल, बलदेव ढाकल, नरेश (डीवाईएफआई), सतबीर खरल, सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, सतबीर खरकबूरा, जोधा राम, सुशील धरौदी, धर्मवीर, बलराज सिंह, हवा सिंह, इंद्र सिंह, सतपाल, बलजिंदर, शमशेर सिंह, महेंद्र सिंह, रामकुमार सैंडिल, जसवंत सिंह, मेवा सिंह मौजूद रहे।
किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा
किसान नेताओं ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नरवाना के एसडीएम जगदीश चंद्र को सौंपा। मांग की कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते से पहले किसान संगठनों से व्यापक चर्चा की जाए। भारतीय किसान यूनियन (घासी राम) के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर सिंह नैन ने भी किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा और सभी किसान संगठनों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।