फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   United Kisan Morcha came out in support with the accused farmers in Kasar case

कसार मामले में आरोपी किसानों के साथ समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा

Wed, 30 Jun 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha came out in support with the accused farmers in Kasar case
डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद - फोटो : Jind
टीकरी बॉर्डर पर कसार गांव निवासी युवक को कथित जिंदा जलाने के मामले में संयुक्त किसान मोर्चा अब खुलकर आरोपी किसानों के समर्थन में आ गया। दोनों आरोपी जींद के रहने वाले हैं। ऐसे में काफी संख्या में किसानों ने लघु सचिवालय पहुंच कर डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। इस दौरान चिलचिलाती धूप में महिलाएं ट्रॉलियों में बैठकर प्रदर्शन कर रही थीं।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पहुंचे किसानों ने कहा कि मुकेश की जलकर मौत हो हुई। इस मामले में बिना जांच करवाए ही निर्जन गांव निवासी संदीप व रायचंदवाला गांव निवासी कृष्ण को 19 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। बिना निष्पक्ष जांच के इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर आए। इसमें एक वीडियो में जो आग के तुरंत बाद की है। इसमें मुकेश अपनी पत्नी और घर वालों से परेशानी की बात करता है और दूसरे वीडियो में अस्पताल में परिजन मृतक से दबाव बनाकर किसानों का नाम लेने के लिए कहते हैं। इस वीडियो को आधार मान कर पुलिस ने कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि संदीप का एफआईआर में नाम ही नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में पंचायतों व खाप प्रतिनिधियों ने अपने स्तर पर दोनों किसानों की जांच की है। इन लोगों ने कहा कि दोनों किसान निर्दोष हैं। इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए। अगर सीबीआई से जांच करवाकर निर्दोष किसानों को रिहा नहीं किया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खटकड़ टोल से भी किसान जींद पहुुंचे। लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए को ज्ञापन सौंपा। खेड़ा खाप प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को बेवजह तंग कर ही है। किसान मन बना चुके हैं कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

किसानों द्वारा निर्जन निवासी संदीप व रायचंदवाला निवासी कृष्ण की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। डीसी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीसी ने कहा कि इस मामले में संबंधित क्षेेत्र के डीसी व एसपी से बात की है। जल्द ही जो कार्रवाई वह इस मामले में बताएंगे, उसके बारे में किसानों को दो से तीन दिन के अंदर सूचना दे दी जाएगी व मांगपत्र सरकार के पास भेज दिया जाएगा।

 ट्रॉली में बैठकर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचीं महिलाएं। संवाद

ट्रॉली में बैठकर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Jind

 लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करते किसान। संवाद

लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करते किसान। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed