फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Union Minister Nitin Gadkari lays foundation stone of Jind-Gohana Greenfield Road, to be ready in twenty-two years

जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड मार्ग का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया शिलान्यास, पौने दो साल में बनकर होगा तैयार

Tue, 14 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari lays foundation stone of Jind-Gohana Greenfield Road, to be ready in twenty-two years
वीडियो कान्फ्रेंस में मौजूद डीसी डॉ. आदित्य दहिया और जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा व अन्य अधिका? - फोटो : Jind
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कई सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रदेश में इन परियोजनाओं पर 20900 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जींद के विधायक कृष्णलाल मिड्डा ने की। इस अवसर पर डीसी डॉ. आदित्य दहिया व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जींद के लिए अनूपगढ़ गांव से पंजाब सीमा तक बनाए गए फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन किया। करीब 70 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर 553 करोड़ रुपये का खर्च आया हुआ है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह फ्लाई ओवर ब्रिज और दो रेलवे ओवर ब्रिज बनाए गए हैं। हालांकि यह राजमार्ग करीब एक साल से बनकर तैयार है और छह महीने पहले यहां टोल भी शुरू हो गया है, लेकिन इसका औपचारिक लोकार्पण अब किया गया है। वहीं अनूपगढ़ गांव से लेकर रोहतक तक के बचे हुए भाग पर भी काम शुरू हो गया है। इस पर 511 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस परियोजना पर कुछ काम पहले ही हो चुका है, लेकिन काम बीच में रुकने के कारण सरकार ने एजेंसी को काम से हटा दिया था। इस परियोजना पर करीब चार साल से काम बंद पड़ा था। अब फिर से काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विधायक कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि आज जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है, उनमें से कई परियोजनाओं का जींद जिले को सीधे फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सड़क माध्यम से चंडीगढ़ से दिल्ली दो घंटे और दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में पहुंचाने का सपना साकार करने के लिए भी ठोस सकारात्मक कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड हाईवे की रखी आधारशिला
इस दौरान जींद से गोहाना के बीच बनाए जाने वाले नए ग्रीनफील्ड हाईवे की आधारशिला भी रखी गई। करीब 40 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 817 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह मार्ग लगभग पौने दो साल में तैयार हो जाएगा।
जींद-भिवानी व करनाल मार्ग का किया उद्घाटन
कार्यक्रम में जींद से भिवानी व जींद से करनाल तक नए बने फोललेन मार्ग का भी उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण पर करीब 198 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
रोजगार के बढ़ेंगे विकल्प
इन सड़क विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से जींद जिले को काफी फायदा होगा। यहां उद्योग स्थापित करने के विकल्पों को बल मिलेगा। यही नही लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे।

डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
रुके हुए कामों में लाई जाएगी तेजी
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते रुके हुए विकास कार्यों में अब तेजी लाई जा रही है। वे स्वयं परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के संपर्क में हैं। उनका प्रयास है कि शहर की विकास परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण हों और तय समय में पूरी हों, ताकि इनका लाभ आम आदमी को शीघ्रता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed