{"_id":"63e54238e95a8341e508693e","slug":"unidentified-body-found-on-rly-platfarm-jind-news-c-17-1-61728-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: रेलवे प्लेटफार्म पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: रेलवे प्लेटफार्म पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Fri, 10 Feb 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
जींद। नरवाना जंक्शन पर वीरवार को एक व्यक्ति का शव मिला। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म स्थित पेनल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से ऐसा कोई कागज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है और मृतक की उम्र लगभग 52 वर्ष है। मृतक सफेद टी शर्ट, सफेद कंबल और चप्पल पहने हुए है। जांच अधिकारी एसआई चरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन