{"_id":"57867f664f1c1ba64e13dd4c","slug":"unemployes-stipent-plan-govt-kamboz-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने पर काम कर रही है सरकार : कंबोज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने पर काम कर रही है सरकार : कंबोज
jind
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
संबोधित करते मंत्री कर्ण देव कंबोज।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि घोषणा पत्र में किए गए वायदे के अनुसार प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए सरकार काम कर रही है। जल्द ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी मार्च माह तक प्रदेश को कैरोसीन मुक्त कर दिया जाएगा।
सब्जी मंडी के पास आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शहीद उधम सिंह जयंती समारोह का न्यौता देने पहुंचे कंबोज ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सभी विभागों की कार्यप्रणाली एवं सेवाओं को ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। आगामी एक नवंबर तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को पूर्ण रूप से ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।