फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uncontrolled overturned car, two youths died, third serious

Jind News: अनियंत्रित पलटी कार, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Tue, 04 Jul 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled overturned car, two youths died, third serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर उझाना के समीप रविवार रात नौ बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान घसो खुर्द गांव निवासी सोनू (30) और रोहित (20) के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल घसो खुर्द निवासी प्रदीप को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

घसो खुर्द गांव निवासी सोनू, रोहित और प्रदीप (25) कामकाज के सिलसिले में पंजाब के खनौरी में गए थे। देर रात वापसी के दौरान जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर गांव उझाना के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार हाईवे किनारे खड़े पेड़ों से टकराकर पलट गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने कार में फंसे तीनों युवकों को निकालकर नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सोनू तथा रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदीप की हालत गंभीर देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तीनों युवक फाइनेंस का कार्य करते थे और रिकवरी के सिलसिले में खनौरी पंजाब गए हुए थे। वापसी के दौरान हादसे में कार सोनू चला रहा था। गढ़ी थाना पुलिस ने दोनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
चार साल पहले हुई थी सोनू की शादी
सोनू की शादी चार साल पहले हुई थी जबकि रोहित और प्रदीप अविवाहित थे। कहीं जाना होता था तो सभी साथ ही जाते थे। कार सोनू चला रहा था। सोनू के अभी काेई बच्चा नहीं है। सोनू फाइनेंस का काम करता था जबकि रोहित व प्रदीप भी उसके साथ कभी-कभी रिकवरी के लिए चले जाते थे। एक साथ दो युवकों की मौत से घसो खुर्द गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
परिजनों के बयान दर्ज करके दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-अशीष मलिक, गढ़ी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed